Explore

Search

March 24, 2026 7:43 am

सोना-चांदी में भारी गिरावट, आज के देखें ताजा भाव

अगर आप इस शादियों के सीजन में सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज की खबर आपके लिए राहत भरी हो सकती है। पिछले कई दिनों से आसमान छू रही कीमतों के बाद, आज यानी 31 जनवरी को भारतीय सर्राफा बाजार में हलचल थोड़ी शांत है। कल की भारी गिरावट के बाद आज बाजार में स्थिरता देखी जा रही है। आइए जानते हैं आपके शहर में आज क्या हैं सोने और चांदी के लेटेस्ट भाव।

सोने और चांदी के रेट में शुक्रवार 30 जनवरी को भारी ग‍िरावट देखने को म‍िली। सोना के भाव में र‍िकॉर्ड से 85000 रुपये तक की ग‍िरावट देखी गई। वहीं चांदी भी कई हजार लुढ़क गई। आज सुबह MCX पर बाजार खुलने से पहले सोने का रेट 578 रुपये की ग‍िरावट के बाद 149,075 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर नजर आ रहा है। वहीं मार्च कॉन्‍ट्रैक्‍ट वाली चांदी 291,922 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर स्‍थ‍ित है।

इसी तरह 24 कैरेट सोना (शुद्ध सोना) 10 ग्राम का रेट आज ₹1,65,310 है, जबकि कल यह ₹1,73,240 पर था। यहां भी एक दिन में ₹7,930 की गिरावट दर्ज हुई है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर