Explore

Search

March 24, 2026 9:35 am

उपखंड अधिकारी ने किया ब्लॉक वेटरनरी हेल्थ ऑफिस भैंसरोडगढ़ का निरीक्षण

रावतभाटा। राज्य सरकार एवं जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार उपखंड अधिकारी डॉ. कृति व्यास द्वारा आज ब्लॉक वेटरनरी हेल्थ ऑफिस, प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय भैंसरोड़गढ़ का औचक निरीक्षण किया गया।
संस्था प्रभारी एवं विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील साबदे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी द्वारा अस्पताल के स्टाफ की उपस्थिति की जानकारी ली गई तथा औषधि भंडार एवं विभागीय अभिलेखों का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत लाभान्वित दो पशुपालकों से उपखंड अधिकारी द्वारा संवाद कर योजना के तहत प्राप्त लाभ की जानकारी ली गई।

उपखंड अधिकारी द्वारा संस्था प्रभारी को व्यवस्थाओं को और अधिक सुचारु रखने, साफ-सफाई में और सुधार करने तथा कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर