Explore

Search

February 6, 2026 6:02 am

देश व राज्यों से आज सुबह की बड़ी खबरें

देश राज्यों की बड़ी खबरें
02/01/2026

1. अब विदेश से बिना ड्यूटी के 75 हजार तक का सामान ला सकेंगे भारतीय यात्री, पहले थी 50 हजार लिमिट, केन्द्र की घोषणा आधी रात से ही लागू।

2. महाराष्ट्र-मालेगांव नगर निगम: मेयर चुनाव से पहले अजब सियासी खेल, इस्लाम पार्टी के खिलाफ साथ आए भाजपा-कांग्रेस पार्षद।

3. विस चुनाव नजदीक आते ही गरमाने लगी जोड़ासांकू की राजनीति, TMC की अन्दरूनी गुटबाजी भी पोडकॉस्ट, सोशल मीडिया पर इशारों वाले पोस्ट से हो रही वॉयरल।

4. कोलकाताः ढाकुरिया में कुख्यात बदमाश सोनू गैंग के 150 ‘गुण्डों’ का हमला, पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़, स्थानीय लोग आतंकित, TMC पार्षद चैताली चटर्जी, वैश्नावर चटर्जी तथा पुलिस को घेरकर विक्षोभ।

5. कोलकाता बुक फेयर में 9 नम्बर गेट के पास SFI के स्टॉल में लगी आग पर कुछ ही देर में दमकल ने पाया काबू, टला बड़ा हादसा।

6. बांकुड़ाः पुलिस को लेकर फेसबुक पर अशालीन पोस्ट, भाजपा नेता गिरफ्तार।

7.‘प्रदूषण अब पर्यावरणीय मुद्दा नहीं’, राहुल गांधी की PM मोदी से ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल’ की मांग।

8. बजट में पर्यटन स्थलों पर 10,000 गाइड की तैनाती का फैसला, संत-समाज में खुशी की लहर।

9. गुजरात की पहली गजरा रन में प्रतिभागियों के साथ दौड़ीं महारानी राधिकाराजे गायकवाड़।

10. थोड़ी सी जो पी ली है…शराब की मदहोशी में ‘युवतियों का हाई वोल्टेज ड्रामा’, वीडियो वायरल, मप्र के रीवा की घटना।

11. मप्र के सागर में कांग्रेस में ‘विवादित’ नियुक्तियां: ‘सिर तन से जुदा’ के नारे लगाने वाले फिरदौस कुरेशी और शाहबाज कुरैशी को बने जिला महामंत्री।

12. छत्तीसगढ़: गरियाबंद में मंदिर खंडित करने के आरोपियों का हंगामा, कई घरों में आगजनी; पुलिस तैनात।

13. झारखंड-बंगाल की कई ट्रेनें रद्द, आद्रा मंडल में विकास कार्य से यात्री प्रभावित।

14. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों के खिलाफ US में आक्रोश, शिकागो से लॉस एंजिलिस तक सड़कों पर उतरे अमेरिकी हिंदू।

15. हाइब्रिड वॉरफेयर, इलेक्ट्रॉनिक सामान के नाम पर तस्करी: चीन ने अमेरिका के बाद यूरोप में फैलाया ड्रग्स का कारोबार।

16. भारत से मैच बायकॉट पर ICC का कड़ा रुख, पाकिस्तानी टीम को बड़ी चेतावनी।

17. सोने-चांदी में ऐतिहासिक तेजी के बाद बड़ी गिरावट से चिंतित निवेशक, विशेषज्ञ बोले- बाहर निकलना उचित नहीं, बने रहना चाहिए।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर