Explore

Search

May 9, 2026 10:30 pm

प्रशासन

झरिया महादेव में अखंड रामायण पाठ की प्रथम वर्षगांठ पर भव्य सम्मान समारोह व शोभायात्रा आयोजित

बेगूं। झरिया महादेव में रविवार को अखंड रामायण पाठ के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर यज्ञ कुंड में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ पूर्णाहुति कराई गई। भगवान महादेव का विधिवत अभिषेक किया गया तथा हनुमान जी महाराज को चोला चढ़ाया गया। आयोजन के तहत विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो डेकड़ी खेड़ा से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए झरिया महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में डीजे व बैंड-बाजों की धुनों पर श्रद्धालु महिला-पुरुष एवं बच्चों ने नृत्य किया। शोभायात्रा में भगवान महादेव, हनुमान जी तथा राम-जानकी की सजी हुई झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। ग्रामवासियों द्वारा शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। एक दिन पूर्व रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया तथा बालाजी एवं शंकर भगवान (महादेव) मंदिर में रात्रि जागरण भी संपन्न हुआ। इस अवसर पर झरिया महादेव कमेटी द्वारा रामायण मंडल के समस्त सदस्यों का विधिवत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा। पुलिस चौकी नंदवाई से एएसआई रामदयाल विष्णु सहित पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। दोपहर 2 बजे श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया। झरिया महादेव रामायण मंडल एवं झरिया महादेव विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नंदवाई, माधोपुर, मुरोली, नरसिंहपुरा, घनश्यामपुरा, जालमपुरा, घटाबाव, उमरका खाल, नीलिया का माल, अनोपपुरा, आमल्दा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर