Explore

Search

March 24, 2026 10:41 pm

माधोपुर में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

बेगूं। क्षेत्र के माधोपुर मंडल में सोमवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा शिवपुरा स्थित बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर माधोपुर सराय तक पहुंची। कलश यात्रा में मंडल क्षेत्र के सर्व हिंदू समाज के गणमान्य नागरिकों सहित महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जयघोष और भगवा ध्वजों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंगा नजर आया।

संबोधित करते सियालिया आश्रम  के संत श्री 1008 त्यागी जी महाराज

सम्मेलन को मुख्य वक्ता संत श्री 1008 त्यागी जी महाराज सियालिया आश्रम,मंच वक्ता सुरेश चंद्र टेलर एवं मातृ शक्ति भारती वैष्णव ने संबोधित करते हुए अपने विचार रखे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पूर्व में बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु समितियों का गठन किया गया था। इनमें स्वागत समिति, संत सभा, निधि संग्रह, भोजन व्यवस्था, भगवा पताका, प्रचार-प्रसार, कलश यात्रा, मंच व्यवस्था, टेंट, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी समितियां शामिल रहीं, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विराट हिंदू सम्मेलन के अंतर्गत माधोपुर, नरसिंहपुरा, शिवपुरा, मुरौली, घनश्यामपुरा एवं देवरिया सहित छह गांवों के ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से एक विशाल रैली निकाली गई। यह रैली कलशों के साथ बालाजी मंदिर शिवपुरा से प्रारंभ होकर माधोपुर सराय तक पहुंची। कार्यक्रम के समापन पर सभी गांवों के सहयोग से सामूहिक महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने प्रसाद ग्रहण किया। सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में दिनभर उत्साह और धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर