चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी चित्तौड़गढ़ नगर मंडल के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा गोल प्याऊ चौराहे पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गौरव त्यागी को फूल-मालाओं से लाद दिया तथा मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान ढोल-धमाकों के साथ जोरदार आतिशबाजी की गई। वहीं पारंपरिक मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर गौरव त्यागी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जेसीबी मशीन से पुष्पवर्षा की गई, जिससे पूरा क्षेत्र पुष्पमय हो उठा। पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और उत्साहपूर्ण नारों के बीच गोल प्याऊ चौराहा उत्सव स्थल में तब्दील हो गया।
गौरव त्यागी की नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर ने कहा कि गौरव त्यागी जैसे ऊर्जावान, कर्मठ और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता का नगर अध्यक्ष बनना पार्टी को और मजबूती देगा। गौरव त्यागी एक मजबूत नगर अध्यक्ष के रूप में संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे। उनके नेतृत्व में नगर संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की उनकी कार्यशैली से भाजपा को आने वाले समय में निश्चित रूप से फायदा मिलेगा।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सासद सीपी जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उपस्थित प्रमुखजनों में पूर्व जिलाध्यक्ष मिठ्ठु लाल जाट, जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर, पूर्व पालिका अध्यक्ष नीरू देवी अहीर जिला मंत्री गोवर्धन जाट, गोपाल चौबे, रणजीत सिंह भाटी, श्रवण सिंह राव, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनाणी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, प्रवक्ता संजू लड्ढा, जिला आईटी संयोजक नन्दकिशोर लौहार, रणजीत सिंह भाटी, अनंत समदानी, प्रदीप काबरा, सह कार्यालय प्रमुख प्रहलाद टेलर, सह मीडिया प्रभारी लोकेश त्रिपाठी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेश गाडरी, रमेश सुथार, गोपाल सिंह राजोरा, शैलेन्द्र झंवर, अनिल ईनाणी, सह संयोजक आशीष शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, नवीन पटवारी, दिनेश चतुर्वेदी, नगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सोनी, महामंत्री आशीष सिकलीगर, शिवप्रकाश मंत्री, अविनाश शर्मा, संजय सुहालका, इंद्रा सुखवाल, सिंपल वैष्णव, प्रिंस शर्मा, प्रशांत शर्मा, पवन शर्मा, रामगोपाल ओझा, रवि मेनारिया, विष्णु सेन, मुकेश जाट, सुनील मेनारिया, लविश मूंदड़ा, लालसिंह डूडी, घनश्याम लोठ, जगदीश भांड, अलका चतुर्वेदी, वसीन खान, शांतनु काबरा, कृष्णपाल सिंह, कन्हैया लाल वैष्णव, दीपक पटवारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़