Explore

Search

August 25, 2026 12:44 am

उड़ता चोर! नागौर में कबूतर ने मारी सोने की डकैती, चोंच में दबाकर उड़ा लाख की चेन

राजस्थान के नागौर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे और हैरान भी रह जाएंगे। अमूमन आपने चोरों को चोरी करते देखा होगा, लेकिन क्या कभी सुना है कि एक कबूतर एक लाख रुपये की सोने की चेन लेकर फुर्र हो जाए? जानकारी के अनुसार रामेश्वर प्लाजा में स्थित एक ज्वेलरी वर्कशॉप में कारीगर सामीन बंगाली अपना काम कर रहे थे। उन्होंने हाल ही में 7 ग्राम सोने की चेन (जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये है) तैयार की थी। तभी खिड़की पर बैठे एक कबूतर की नजर उस चमकती चेन पर पड़ी। इससे पहले कि कारीगर कुछ समझ पाता, कबूतर ने झपट्टा मारा, चेन को चोंच में दबाया और सीधे खिड़की से बाहर उड़ गया। कारीगर के तो होश ही उड़ गए। जैसे ही सोने की डकैती की खबर फैली, पूरे बाजार के व्यापारी और लोग छतों पर जमा हो गए। हर किसी की नजर उस उड़ते हुए चोर पर थी। कबूतर उड़कर पास की ही एक छत पर जा बैठा। जैसे ही व्यापारी कबूतर को पकड़ने के लिए छत की ओर दौड़े, कबूतर घबराकर फिर से उड़ गया। लेकिन अच्छी बात यह रही कि उड़ान भरते समय कबूतर की चोंच से वह कीमती चेन फिसलकर नीचे छत पर गिर गई। व्यापारियों का कहना हें कि सोने के दाम आसमान छू रहे हैं, हम सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन कबूतर ऐसी सेंध लगाएगा, यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। फिलहाल, चेन सुरक्षित है और व्यापारी ने भी राहत की सांस ली है। लेकिन यह घटना पूरे डेगाना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर