चित्तौड़गढ़। थाना सदर चित्तौड़गढ पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की जब्ती की दो अलग अलग कार्यवाही करते हुए एक कार्यवाही में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे शुदा कार से 1 किलो 208 ग्राम अफीम जब्त की गई एवं एक अन्य कार्यवाही में एक व्यक्ति को गिरफतार कर उसके कब्जे शुदा बैग से 1 किलो 29 ग्राम अवैध अफीम जब्त की गई।
चित्तौडगढ़ सदर थानाधिकारी प्रेम सिंह पु.नि. के निर्देश पर अलग अलग टीमों का गठन किया जाकर गठित टीमों को अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ करने बाबत् निर्देश प्रदान किये। गठित टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकेश कुमार आर.पी.एस. प्रो. के नैतृत्व गठीत टीम द्वारा गश्त के दौरान सोमवार को हाईवे रोड बोजुन्दा पुलिया पर पहुँचे, जहाँ ग्राण्ड विटारा कार में बैठे तीन व्यक्तियों की गतिविधी संदिग्ध होने से तलाशी ली गई तो कार में कुल 01 किलो 208 ग्राम अवैध अफीम मिली। अफीम एवं कार को जब्त कर आरोपी 30 वर्षीय सीताराम पुत्र बक्साराम जाट निवासी कमेडियों का बास पुंदलु थाना गोटन जिला नागौर, 20 वर्षीय रामअवतार उर्फ सोनु पुत्र धारूराम जाट निवासी कमेडियों का बास पुंदलु थाना गोटन जिला नागौर व 20 वर्षीय मनीष पुत्र मुराराम जाट निवासी बेड़ा का बास पुदलु थाना गोटन जिला नागौर को गिरफ्तार किये गये।
इसी प्रकार श्याम लाल उ.नि. के नेतृत्व वाली टीम द्वारा गश्त के दौरान मंगलवार को हाईवे रोड ओछडी पुलिया के निचे एक व्यक्ति की गतिविधी संदिग्ध होने से तलाशी ली गई तो उसके कब्जे शुदा बैग में कुल 1 किलो 29 ग्राम अवैध अफीम मिली। जिसे जब्त कर आरोपी 27 वर्षीय नरेन्द्र सिंह शक्तावत पुत्र सामन्त सिंह निवासी वाणी थाना निकुम्भ जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से जब्त अफीम के सम्बंध में पुछताछ जारी है।
प्रशासन
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने लाइव बजट प्रसारण सुना
February 11, 2026
3:38 pm
कलर बनाने वाली फेक्ट्री में देर रात को विस्फोट, 5 किमी सुनाई दी आवाज, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
February 10, 2026
7:37 am
ओराई, मोडिया महादेव व बस्सी बांध के काश्तकारों से जल उपयोक्ता संगमों का संवाद
February 8, 2026
8:22 pm