Explore

Search

February 12, 2026 6:17 am

बेगू में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, मौत,घटना स्थल पर पहुंचे अधिकारी

बेगूं। कस्बे में निर्माण कार्य के दौरान एक कारीगर की करंट लगने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना बेगूं-चित्तौड़गढ़ मार्ग स्थित गंगापुर तिराहे के पास एक निर्माणाधीन मकान की है, जहां प्लास्टर का काम करते समय मजदूर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गया।

घटना स्थल पर पहुंचे अधिकारी


प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय आदिल पुत्र सद्दाम हुसैन निवासी बेगूं मकान के अग्रभाग पर दूसरी मंजिल पर प्लास्टर कर रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से उसका संपर्क हो गया। तेज झटके के कारण वह संतुलन खो बैठा और ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद साथियों ने उसे बेगूं उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही डीएसपी अंजलि सिंह, तहसीलदार गोपाल जीनगर, बेगूं विद्युत विभाग के सहायक अभियंता गिरिराज प्रसाद मेहर एवं जेईएन निरंजन पहाड़िया मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी परिजनों से बातचीत कर मामले को शांत कराने तथा अग्रिम कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर