Explore

Search

March 1, 2026 6:58 am

सैनिक स्कूल में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस


चित्तौड़गढ़। राज्य के चित्तौड़गढ़ स्थित सैनिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार के निर्देशन में धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। स्कूल के कार्यवाहक सीनियर मास्टर डॉ मंजीत सिंह एवं कार्यक्रम के प्रभारी टोनी अब्राहम ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
स्कूल के जनसम्पर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि विज्ञान दिवस के इस उपलक्ष्य पर स्कूल के कैडेट्स ने रचनात्मक और नवाचारपूर्ण परियोजनाओं पर आधारित कई प्रकार के मॉडल बनाये जिनकी प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि ने उदघाटन किया। साइंटिफिक इनोवेशन के जरिए एक सस्टेनेबल भविष्य को बढ़ावा देना (ग्रीन एनर्जी, उभरती हुई टेक्नोलॉजी, पानी का बचाव और मैनेजमेंट, रोबोटिक्स और ए आई) थीम पर आयोजित प्रदर्शनी का उदेश्य कैडेट्स में साइंटिफिक सोच को बढ़ावा देना था। विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न हाउस एवं क्लबों के कैडेट्स ने नवाचार एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किए। पद्मिनी हाउस की कैडेट्स ने कार्बन शुद्धिकरण एवं बायोगैस प्लांट का मॉडल प्रदर्शित किया। अशोका द्वितीय हाउस के कैडेट्स ने चंद्रयान-3 का कार्यशील मॉडल तथा सौरमंडल का आकर्षक प्रस्तुतीकरण किया। अशोका प्रथम हाउस के कैडेट्स ने सब्जियों से विद्युत उत्पादन एवं अपशिष्ट ऊष्मा से विद्युत उत्पादन का मॉडल प्रस्तुत किया। सांगा हाउस के कैडेट्स ने एनर्जी स्मार्ट ग्रिड तथा अपशिष्ट जल शोधन संयंत्र का मॉडल प्रदर्शित किया। हमीर हाउस के कैडेट्स ने नवीकरणीय ऊर्जा, तथा एयर प्यूरीफायर का मॉडल प्रस्तुत किया। एस्ट्रोनॉमी क्लब ने अंतरिक्ष स्टेशन का मॉडल प्रदर्शित किया। इलेक्ट्रॉनिक क्लब ने एसकेलेटर मॉडल तथा वॉटर डिस्पेंसर का प्रदर्शन किया। लव हाउस के कैडेट्स ने इन्वर्टर सर्किट एवं हाइड्रोलिक ब्रेक प्रणाली का मॉडल प्रस्तुत किया। कुश हाउस के कैडेट्स ने फोटो ब्रेक अलार्म , लुंबिनी गार्डन निकास द्वार का मॉडल प्रदर्शित किया। प्रताप हाउस के कैडेट्स ने नवीकरणीय ऊर्जा एवं अपशिष्ट जल शोधन का मॉडल प्रस्तुत किया। जयमल हाउस के कैडेट्स ने एयर प्यूरीफायर एवं सनलाइट ट्रैकर का प्रदर्शन किया। बादल हाउस के कैडेट्स ने ग्रीन एनर्जी अलार्म एवं विद्युत टर्मिनल का मॉडल प्रस्तुत किया। कुम्भा हाउस के कैडेट्स ने जलविद्युत उत्पादन एवं स्वचालित बाइक ब्रेकिंग सिस्टम का प्रदर्शन किया। सभी दर्शको ने कैडेट्स द्वारा बनाये गए मॉडल्स को काफी सराहा।
मुख्य अतिथि कर्नल जसरोटिया ने अपने संबोधन में कहा, विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और इसका महत्व हमें समझना चाहिए। इस प्रकार के कार्यक्रमों से कैडेट्स में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है और वे इस विषय की तरफ आकर्षित होते हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान हमारे चारों तरफ मौजूद है। उन्होंने कैडेट्स से आह्वान किया कि डॉ-रमन के जीवन से प्रेरणा लेते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं तथा देश के विकास में योगदान दें।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर