Explore

Search

March 24, 2026 7:37 am

नरेगा कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर लोकपाल ने दिए सख्त निर्देश

चित्तौड़गढ़। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) अंतर्गत पंचायत समिति निम्बाहेड़ा की ग्राम पंचायत भगवानपुरा में संचालित ग्रेवल रोड निर्माण कार्य का लोकपाल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर विभिन्न कमियां पाई गईं।

निरीक्षण में पाया गया कि कार्यस्थल पर श्रमिकों के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। श्रमिकों के बैठने के लिए छाया, पेयजल व्यवस्था एवं प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड बॉक्स) जैसी अनिवार्य व्यवस्थाएं मौके पर उपलब्ध नहीं पाई गईं। तेज गर्मी के बीच श्रमिकों को अपने बच्चों के साथ कार्य करते हुए असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

लोकपाल द्वारा ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की भी जांच की गई, जिसमें निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य नहीं पाया गया। इस पर लोकपाल ने ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यस्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराई जाएं तथा ग्रेवल सड़क का निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुसार सुनिश्चित किया जाए।

लोकपाल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्देशों की अवहेलना या कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर