Explore

Search

March 9, 2026 6:26 pm

हाईवे पर स्कूटी मोटरसाइकिल से ले जा रहे थे अफीम, पुलिस ने नाकाबंदी में पकड़ा

बेगूं। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला विशेष टीम चित्तौड़गढ़ और पुलिस थाना पारसोली ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1 किलो से अधिक अफीम, एक स्कूटी और एस्कॉर्ट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव तथा जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ मनीष त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, स्थायी वारंटियों और वांछित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड़ एवं वृत्ताधिकारी बेगूं अंजलि सिंह के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक ठाकराराम थानाधिकारी पारसोली मय जाप्ता एवं जिला विशेष टीम द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने कोटा चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर हरपुरा मोड़ पेट्रोल पंप से आगे हरपुरा सरहद क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल आरजे 09 पीएस 1632 और स्कूटी आरजे 09 एक्सएस 6773 में अफीम की तस्करी करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान 1 किलो 60 ग्राम अफीम बरामद होने पर पुलिस ने मादक पदार्थ और दोनों वाहन जब्त कर लिए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नंदलाल पुत्र बरदीचंद धाकड़ उम्र 49  निवासी मेघनिवास थाना बेगूं को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी बाबूलाल पुत्र नंदलाल धाकड़ निवासी नाल थाना पारसोली मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच महेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक एवं थानाधिकारी कनेरा को सौंपी है। वही पुलिस फरार आरोपी की तलाश के जुटी।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर