
निम्बाहेड़ा। थाना सदर निम्बाहेड़ा क्षेत्र के भगवानपुरा गांव से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानपुरा निवासी भरत धाकड़ ने थाना सदर निम्बाहेड़ा में रिपोर्ट देकर बताया कि उनके पिता किशनलाल पिता लखमीचंद 7 मार्च 2026 की शाम बिना बताए घर से निकल गए थे। अगले दिन 8 मार्च की सुबह फोन पर उनसे बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने ट्रेन से वापस घर आने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा है और उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने बताया कि किशनलाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उनका उपचार उदयपुर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। लापता बुजुर्ग की उम्र करीब 60 वर्ष, कद लगभग 6 फीट, रंग गेहुआं है तथा उनके सिर के बाल काले सफेद हैं। घर से निकलते समय उन्होंने काली पेंट और हल्के हरे रंग की शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज कर सीसीटीएनएस पर एमपीआर दर्ज की है तथा मामले की जांच एएसआई प्रदीप कुमार आईसी ओपी बिनोता को सौंपी गई है। पुलिस लापता बुजुर्ग की तलाश में जुटी हुई है।
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -