बेगू। नगर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने समाज को एक मजबूत संदेश दिया है। यहां बेटियों ने वह कर दिखाया जिसे अक्सर बेटों का कर्तव्य माना जाता है। पिता के निधन पर बेटियों ने खुद अर्थी को कंधा देकर अंतिम विदाई दी और यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं हैं।
चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर के मिस्त्री मार्केट में उस वक्त भावुक माहौल बन गया जब श्याम सुंदर क्षोत्रिय के निधन के बाद उनकी तीनों बेटियां— शकुंतला देवी, शारदा देवी और सुनीता देवी— ने अपने पिता की अर्थी को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।
तीनों बहनों ने बेटे की कमी को पूरा करते हुए पूरे सम्मान के साथ पिता को अंतिम यात्रा पर विदा किया। इस दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और हर कोई बेटियों के इस साहस और संस्कार की सराहना करता नजर आया।
बताया जा रहा है कि श्याम सुंदर क्षोत्रिय, कमल किशोर पंचोली के ससुर थे और उनके निधन से परिवार में शोक की लहर छा गई। लेकिन बेटियों ने समाज के सामने एक मिसाल पेश करते हुए यह संदेश दिया कि बेटियां भी अपने माता-पिता के हर कर्तव्य को निभाने में सक्षम हैं। बेगूं से यह भावुक कर देने वाली तस्वीर समाज को यह सोचने पर मजबूर कर रही है कि बेटियां आज हर जिम्मेदारी निभाने में आगे हैं।
प्रशासन
सावा में 12 सिलेंडर व रिफिलिंग मोटर जब्त, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज
March 12, 2026
8:03 pm
15 मार्च को चित्तौड़गढ़ आएंगे UP के सीएम योगी, कलेक्टर एसपी ने ली अधिकारियों की अहम बैठक
March 12, 2026
4:39 pm
यूपी के सीएम योगी दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर, 15 को आएंगे चित्तौड़, जौहर मेले में करेंगे शिरकत
March 11, 2026
12:19 pm