Explore

Search

March 17, 2026 3:13 am

श्री महावीर जैन महिला मंडल द्वारा योग दिवस का आयोजन

चित्तौड़गढ़। श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में श्री महावीर जैन  मंडल के तत्वावधान में योग दिवस के रूप में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष कल्पना मेहता ने बताया कि इस अवसर पर सौ से अधिक संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
महासचिव रजनी रांका ने बताया कि  कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक आयुर्वेद डॉ लव कुश पाराशर, एवं हंसा सुखवाल  द्वारा  विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में श्री महावीर जैन मंडल के पदाधिकारी अध्यक्ष राजेंद्र दोशी, महासचिव सोहन लाल पोखरना, कोषाध्यक्ष नवीन पटवारी, जैन प्रोफेशनल के मनीष छाजेड़, जैन गुरुकुल के राजेश विरानी, अभय  बोहरा, अनिल ढडा, अशोक लोढ़ा आदि उपस्थित थे। निर्देशन परामर्श मंडल से मधु मट्ठा मनोरमा अजमेरा उपस्थित थे। कार्यक्रम के  संयोजक   दीप्ति भड़कतिया, मैना बज ने बताया कि योग हमारे जीवन को स्वस्थ संतुलित और सकारात्मक बनाता है। इसलिए सभी को इसे अपनी  दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम में सुनीता डांगी, अंगूर बाल भड़कतिया, ज्योति सुराणा आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन सुधा तातेड़ ने किया। समापन महासचिव रजनी रांका के  द्वारा आभार के साथ  सभी के उत्तम स्वास्थ्य और मंगलकामना के साथ किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर