चित्तौड़गढ़। जिले में लगे लोकपाल ने राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना महात्मा गांधी नरेगा योजना में चल रहे कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी व कार्मिकों को मौके पर पाई गई। कमियों व अनियमिताओं के संबंध में आवश्यक हिदायत देने के साथ ही सुधारात्मक दिशा निर्देश प्रदान कर रहे हैं। इसी के तहत ग्राम पंचायत पीपलवास में ग्राम पंचायत का लोकपाल अभिषेक सोनी के द्वारा निरीक्षण किया गया निरीक्षण में रिकॉर्ड मैं कई कमियां पाई गई जिसका लोकपाल महोदय द्वारा हाथों-हाथो कैसे रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित एवं मेंटेन किया जाए इस हेतु आवश्यक सुझाव एवं निर्देश संबंधित कार्मिकों को प्रदान किए गए। मौके पर नरेगा योजना अंतर्गत चल रहे कार्यों को भी देखा गया जिसमें राज्य सरकार के द्वारा मौके पर श्रमिकों को दी जाने वाली सुविधाओं का अभाव पाया गया। इस संबंध में तुरंत प्रभाव से संबंधित कार्मिकों को पाबंद करते हुए उक्त सुविधाओं को तुरंत प्रभाव से उपलब्ध कराने हेतु निर्देश जारी किए गए। इसके उपरांत लोकपाल द्वारा पंचायत समिति कपासन की ग्राम पंचायत हथियाना में जब निरीक्षण किया गया तो वहां पर पंचायत के बाहर ताला लगा हुआ मिला। इसके बाद ग्राम पंचायत हथियाना में चल रहे नाडी खुदाई के कार्य का भी मौका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में ऑनलाइन मस्टररोल 55 श्रमिकों में से मौके पर मात्र 35 श्रमिक की उपस्थित पाए गए एवं यहां पर भी नरेगा साइट पर आवश्यक सुविधाओं का अभाव पाया गया। इस संबंध में लोकपाल द्वारा तुरंत प्रभाव से विकास अधिकारी पंचायत समिति कपासन को पत्र जारी कर इस प्रकार की अनियमितता के संबंध मेंअपनी टिप्पणी के साथ संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक को नरेगा योजना अंतर्गत समस्त रिकार्ड को लेकर चेक करने हेतु लोकपाल कार्यालय में उपस्थित रहने हेतु पाबंद करने के निर्देश जारी किए गए। विकास अधिकारी कपासन को राज्य सरकार के महत्वपूर्ण योजना में नरेगा कार्य स्थलों पर समय-समय पर निरीक्षण करने व निरीक्षण के दौरान आने वाली कमियों को दूर करने हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़