Explore

Search

June 24, 2026 9:09 am

शास्त्री नगर चौराहे पर जूस की दुकान में लगी आग, मचा हड़कंप

चित्तौड़गढ़। शहर के व्यस्त शास्त्री नगर चौराहे पर बुधवार रात अचानक एक जूस की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। रात करीब 8 बजे दुकान से अचानक धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना तुरंत नगर परिषद की दमकल टीम को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और न ही किसी जनहानि की सूचना है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर