Explore

Search

June 23, 2026 8:06 am

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 2 से अधिक गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

बेगूं। पारसोली थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए 2 किलो 520 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थानाधिकारी ठाकराराम के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान एएनटीएफ टीम चित्तौड़गढ़ से मिली सूचना के आधार पर कोटा हाईवे स्थित देवलच चौराहे पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध पैदल व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2 किलो 520 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पारसोली पुलिस ने महेन्द्र माली उम्र 30 पुत्र भवानीशंकर माली निवासी गुलाना थाना बेगूं जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर ही गांजा जब्त कर लिया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच की जिम्मेदारी उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार थाना बेगूं को सौंपी गई है।
पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर