चित्तौड़गढ़। जहाँ ईंधन की किल्लत और अफवाहों के बीच प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। विदेशों में जारी युद्ध की स्थिति और सप्लाई चेन की चिंताओं के कारण आम जनता में पेट्रोल की कमी को लेकर फैली अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए रसद विभाग ने कमर कस ली है। चित्तौड़गढ़ जिला रसद अधिकारी हितेश जोशी अपनी टीम के साथ आज अचानक शहर के एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कालाबाजारी को रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि आमजन को ईंधन की सुगम आपूर्ति मिल सके। जांच के दौरान टीम ने ईंधन की शुद्धता की बारीकी से जांच की गई। नोजल मशीन द्वारा दी जाने वाली मात्रा का मिलान किया गया ताकि उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी न हो।वर्तमान स्टॉक और आपूर्ति की स्थिति की जांच की गई ताकि कृत्रिम कमी दिखाकर ओवर-रेटिंग न की जा सके। जिला रसद अधिकारी हितेश जोशी ने पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें और अपने रिकॉर्ड को पारदर्शी रखें। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, जिले में ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़