बेगूं। रावणा राजपूत समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर मंगलवार को समाज धर्मशाला बेगूं क्षेत्र के जोगणिया माताजी में बैठक आयोजित हुई। बैठक समिति के संरक्षक बालू सिंह देवड़ा (लाडपुरा) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 20 अप्रैल को आखातीज के अवसर पर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही वर वधू जोड़ों के पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर 10 अप्रैल करने का निर्णय लिया गया।
अब तक 15 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। बैठक में निमंत्रण पत्र वितरण, पंडित व मंडप व्यवस्था, वर-वधुओं को दी जाने वाली भेंट सामग्री, घोड़े, ड्रोन वीडियोग्राफी, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां तय की गई।
यह रहेगा कार्यक्रम का समय निर्धारणः
बरात आगमन प्रातः 6 बजे, गणपति स्थापना 6:15 बजे, बड़ा विनायक 7 बजे, तोरण एवं बारात स्वागत 9:21 बजे, वरमाला एवं समाज संगोष्ठी 10 बजे, प्रीतिभोज प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होकर सायं तक, आशीर्वाद समारोह दोपहर 3:00 बजे तथा विदाई शाम 5 बजे होगी। बैठक में आयोजन समिति के संरक्षक बालू सिंह देवड़ा सचिव हिम्मत सिंह भाटी महामंत्री शंभू सिंह गहलोत,कोषाध्यक्ष राम सिंह सांखला, संयोजक कालू सिंह चौहान, मंत्री दिलखुश सिंह राठौड़, शिव सिंह गहलोत, मदन सिंह गहलोत, सत्यनारायण सिंह चुंडावत, भवानी सिंह पवार, लाभु सिंह चौहान,गोपाल सिंह सोलंकी,गोपाल सिंह सांखला, शक्ति सिंह राणावत, अभय सिंह चौहान, नारायण सिंह जय किशन सिंह राठौड़, रतन सिंह चौहान, सोहन सिंह देवड़ा ,देवेंद्र सिंह चुंडावत, इंदर सिंह देवडा आदि मौजूद रहे।