Explore

Search

April 3, 2026 4:49 am

बेगूं के श्री बड़ा बालाजी मंदिर पर आज से आयोजित होगा तीन दिवसीय मेला

बेगूं। बेगूं नगर में ब्राह्मणी नदी के पास स्थित श्रीबड़ा बालाजी मंदिर पर आज अप्रेल से 4 अप्रैल तक तीन दिवसीय मेले का आयोजन होगा। श्री बड़ा बालाजी सेवा सस्थान के कैलाश सोनी ने बताया कि श्री बड़ा बालाजी मंदिर पर हनुमान जयंती के पावन अवसर पर 2 अप्रेल को रात्री 8 वजे श्री बड़ा बालाजी मंदिर पर सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन होगा।

इसके पूर्व  बुधवार को श्री बडाबालाजी मंदिर पर विद्वान पंडित मदनलाल काट्याँ व पंडित अजय शर्मा के नेतृत्व में अखण्ड रामायण पाठ  की शुरुआत हुयी ओर महाभिषेक किया गया। जिसकी पूर्णाहुति  गुरुवार 2 अप्रेल को प्रात: होगी । वहीं 2 अप्रेल को प्रातः श्री बडा बालाजी के अभिषेक, हवन, पूजा अर्चना होगी। रात्री 8 बजे महाआरती होगी उसके पश्चात पंडित अजय शर्मा की टीम द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड  पाठ का आयोजन मंदिर परिसर में होगा।

3 अप्रैल को रात्री 8 बजे मेला परिसर में न्यू राजस्थानी आकेस्ट्रा ग्रुप्र बस्सी के तत्त्वाधान में भजन गायक रतन राव एंड पार्टी  द्वारा भव्य भजन संध्या प्रस्तुत करेगें। कार्यक्रम मे राजस्थानी व लोक कलाकारों द्वारा भव्य झाकियों का प्रदर्शन किया जायेगा । जो आकर्षण केंद्र रहेगी।
4 अप्रेल को न्यू राजस्थानी आर्केस्ट्रा ग्रुप बस्सी के तत्त्वाधान में रात्री 8 बजे महेन्द्र अलबेला एवं पार्टी द्वारा भजन संध्या होगी। जिसमें प्रसिद्ध भजनगायक महेन्द्र अलबेला की टीम द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियाँ दी जायेगी ओर रंगारंग कार्यक्रम  आयोजित होगा। जो देर रात्री तक चलेगा। तीन दिवसीय मेले की भव्य तैयारियां की गयी है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर