Explore

Search

April 8, 2026 5:10 am

मंसूरी इज्तिमाई शादी सम्मेलन 18 अक्टूबर को, पोस्टर का विमोचन

कपासन। प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह सा. र.अ. की दरगाह शरीफ पर उदयपुर संभाग का दूसरा मंसूरी इज्तिमाई शादी सम्मेलन 18 अक्टूबर, रविवार को होगा जिसके पोस्टर का विमोचन किया गया।
मंसूरी एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी उदयपुर के सदर अब्दुल लतीफ मंसूरी के अनुसार सम्मेलन में दूल्हा-दुल्हन दोनों से इक्कीस-इक्कीस हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस ली जाएगी। एवम् फॉर्म जमा कराने की आखिरी तारीख 13 सितम्बर होगी।
सोसायटी के सचिव जाहिद मोहम्मद मंसूरी के अनुसार बाबा हुजूर की दरगाह शरीफ स्थित अहमद कबीर मन्जिल में यह प्रोग्राम ताजुल औलिया हजरत डा. सय्यद जलालुद्दीन अशरफ अशरफी उर्फ कादरी मियां किछौछवी सरबराहे आला मखदूम अशरफ मिशन के जेरे कयादत में होगा। सम्मेलन के मीडिया प्रभारी एवम् पंच मंसूरियांन के सदर मोहम्मद अब्बास अशरफी के अनुसार इस पोस्टर विमोचन के मौके पर पूर्व उपसरपंच सावरिया जी, हाजी आजाद हुसैन, यूसुफ भाई नाथद्वारा, एडवोकेट शरीफ मोहम्मद भीमगढ़, मोहम्मद शकूर मंसूरी कोटड़ी, आजाद हुसैन मंसूरी बड़ी सादड़ी वाले, मुंशी भाई, सलीम रजा उदयपुर, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी अब्दुर्रहमान मंसूरी, कांग्रेस मिडिया के अकरम मंसूरी के साथ ही कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर