चित्तौड़गढ़। शहर मे स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चित्तौड़गढ़ में प्रधानाचार्य चंद्रकांता राठौर के निर्देशन में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्राओं को ऊपरना, माला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कला वर्ग में कनिष्का कंवर भाटी ने प्रथम, अक्षिता कंवर भाटी ने द्वितीय तथा साक्षी कहार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में कुमकुम राजपूत प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय और खुशबू कुमावत तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञान वर्ग में गोरी सिंह ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। ईरम फातिमा द्वितीय तथा सिमरन वेद तृतीय स्थान पर रही। वहीं माध्यमिक परीक्षा में काली माली ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सफिया बानो द्वितीय और राधिका प्रजापत तृतीय स्थान पर रही।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ ने सभी टॉपर्स को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। छात्राओं द्वारा विद्यालय का नाम रोशन करने पर उनका मुंह मीठा कराकर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में भंवर कंवर तंवर, आशा आचार्य, महिपाल चौधरी, लीला दशोरा, सरोज टेलर, पूर्णिमा मेहता, जूला लोढ़ा, गोपेश कोदली, राजकुमार बजाज, अवंतिका गर्ग, सुनील चतुर्वेदी, मुक्ता निगम, ज्योति सुराणा, निर्मला शर्मा, अंतु म आशिया, रमेश चौधरी, लोकेश वासवानी, चांदनी कोली, मंजू मेनारिया, सुषमा पुरोहित, आशा तेली, मधु चेछानी एवं अमानत रानी सहित अन्य उपस्थित रहे।
प्रशासन
जिला कलक्टर ने गोपालपुरा मे सामुदायिक स्वच्छता परिसर का किया अवलोकन
April 7, 2026
5:52 pm
मेडिकल कॉलेज में मधुमक्खियों का तांडव; प्राचार्य समेत 10 स्टूडेंट्स को मारे डंक, घायल
April 6, 2026
8:03 pm
बेगूं के अधिकारियों ने गांवों का किया भ्रमण, हैंडपंपों की स्थिति जानी
April 5, 2026
9:45 pm