Explore

Search

April 11, 2026 7:00 pm

भदेसर उपखंड अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

भदेसर। उपखंड अधिकारी रजनी मीणा के द्वारा शुक्रवार को भदेसर मुख्यालय स्थित तीन आंगनवाड़ी केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भदेसर ग्राम पंचायत भदेसर एवं पंचायत समिति भदेसर के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रदेश सरकार निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्तरों पर विभिन्न कमियां पाई गई। विशेष रूप से साफ सफाई का अभाव दिखा। वही ग्राम पंचायत एवं आंगनबाड़ी में स्थित शौचालय में साफ सफाई का अभाव दिखा। इसी के साथ विभिन्न कार्यालय में कचरो के ढेर दिखाई दिए जिस पर उपखंड अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया।

जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम ग्राम पंचायत मुख्यालय के समीप स्थित आंगनबाड़ी एक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के सामने एवं ग्राम पंचायत भदेसर परिसर में साफ सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। उन्होंने संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आप सफाई करने हेतु निर्देशित किया। ग्राम विकास अधिकारी एवं सरपंच प्रतिनिधि को निर्देश प्रदान किया ग्राम पंचायत परिसर में ही स्थित शौचालय की साफ सफाई नहीं होने एवं उनके मुख्य दरवाजे भी क्षतिग्रस्त होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा शौचालय साफ रखने हेतु निर्देशित किया निरीक्षण के दौरान माली बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र चार का निरीक्षण किया जहां पर साफ सफाई अच्छी पाई गई परंतु शौचालय साफ नहीं होने से शौचालय साफ रखने हेतु निर्देश प्रदान किया। तत्पश्चात माणिक्य लाल वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भदेसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त कार्य संतोष पद पाया गया परंतु साफ-सफाई हेतु संस्था प्रधान शंभू लाल मेनारिया को निर्देश प्रदान किया। विद्यालय का निरीक्षण करने के पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदेसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय परिसर में भी साफ सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई जिस पर संबंधित स्टाफ को आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया साथ ही वहां पर उपस्थित मरीजों से संवाद कर विभिन्न जानकारी प्राप्त की तथा मरीजों एवं परिजनों से पूछा कि हिसाब के द्वारा उन्हें समुचित सहयोग प्रदान किया जा रहे हैं अथवा नहीं। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी रजनी मीणा पंचायत समिति परिसर पहुंची जहां पर विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा से चर्चा की एवं विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया जहां सभी कार्मिक उपस्थित पाए गए। उपखंड अधिकारी रजनी मीणा ने बताया कि भदेसर उपखंड मुख्यालय हैं तथा यहां पर स्थित विभिन्न कार्यालय में साफ सफाई अच्छी नहीं पाई गई। यह अच्छी बात नहीं है जबकि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार वर्तमान में विशेष रूप से साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर दे रही है तथा विशेष बजट प्रदान किया जा रहा है परंतु स्थिति उल्टी हो रही है। यह चिंता का विषय है उन्होंने सभी विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर