Explore

Search

April 20, 2026 8:38 am

जोगणिया माता धाम पर सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां तेज, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला होंगे मुख्य अतिथि

बेगूं। रावणा राजपूत समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर जोगणिया माता जी धाम पर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम में ओम बिड़ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शनिवार को प्रशासन एवं आयोजन समिति ने संयुक्त रूप से आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक अंजली सिंह, थानाधिकारी कमलचंद तथा जोगणिया माता चौकी से सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान आयोजन समिति के संरक्षक दलपत सिंह सांखला (जयपुर), अध्यक्ष शंभू सिंह सोलंकी, सचिव हिम्मत सिंह भाटी, महेंद्र सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष राम सिंह सांखला, राम सिंह सेमलिया, सुनील सिंह, सुंदर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंच, पाणिग्रहण स्थल, भोजन, पार्किंग, पेयजल, सुरक्षा एवं अयोध्यापुरी-जनकपुरी की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। आयोजन समिति ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर कूलर और फव्वारा नोजल सिस्टम की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर