Explore

Search

April 20, 2026 9:24 pm

अक्षय तृतीया पर पाश्र्वनाथ जैन मंदिर में आराधना भवन निर्माण का शुभारंभ




बेगूं। बेगूं नगर स्थित श्वेतांबर भगवान पाश्र्वनाथ जैन मंदिर में सोमवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर प्रातः 10:15 बजे सकल मूर्तिपूजक संघ की उपस्थिति में आराधना भवन निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरुदेव (मारासा) के सानिध्य में विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर हुई। इस दौरान नवकार मंत्र का सामूहिक जाप किया गया।vसुबह मंदिर में भगवान अभिषेक, पूजा की पाश्र्वनाथ , महावीर स्वामी, नाकोड़ा भैरव पूजन कर बाद आराधना भवन का निर्माण मुहूर्त किया गया। निर्माण कार्य हेतु मूर्ति पूजन की बोली लगाई गई, जिसमें लाभार्थी के रूप में चन्द्र कुमार चोरड़िया, कोमल कुमार चोरड़िया, अभय पंचोली, राजेश दुगड़, राजेश बाफना एवं राहुल कुमार नागौरी शामिल रहे।
प्रातःकाल मंदिर में भगवान पाश्र्वनाथ, महावीर स्वामी एवं नाकोड़ा भैरव का अभिषेक एवं पूजन किया गया। जिसके पश्चात आराधना भवन निर्माण का शुभ मुहूर्त संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विनोद चौरड़िया, नवीन चौरड़िया, टीनू चौरड़िया, नेम चोपड़ा, ऋषभ दुगड़, तरुण चौरड़िया, अंकित नानेचा, राजकुमार चौरड़िया, नैतिक सहित महिला मंडल की सभी सदस्याएं उपस्थित रहीं। मूर्ति पूजन समिति के सदस्यों ने बताया कि बेगूं में किला स्थित करीब 400 वर्ष प्राचीन महावीर स्वामी जिनालय का जीर्णोद्धार कार्य भी निरंतर प्रगति पर है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर