Explore

Search

April 21, 2026 7:32 pm

खुशियाँ मातम में बदली, बड़ा खेड़ा स्कूल के सामने डंपर की चपेट मे आने से युवक की मौत


बेगूं। पारसोली थाना क्षेत्र के मोतीपुरा पंचायत अंतर्गत बड़ा खेड़ा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बड़ा खेड़ा स्कूल के सामने हुआ, जहां डंपर की चपेट युवक को टक्कर मार दी।
भीषण टक्कर से युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान किशन लाल पुत्र नारायण लाल हजूरी 23 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किशन लाल की शादी अभी हाल ही में 19 अप्रैल को हुई थी, वही आज बहनो की शादी होनी थी। जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई और खुशियाँ मातम में बदल गईं।
हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पारसोली थानाधिकारी ठाकराराम जाप्ता के साथ मौके का पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पारसोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पारसोली डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर