चित्तौड़गढ़। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं गृह मंत्रालय तथा एनडीआरएफ के सहयोग से जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से चित्तौड़गढ़ जिले में पंचायत समिति स्तर पर सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती चयन परीक्षा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती अभियान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
भर्ती अधिकारी महीपाल सिंह ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से आयोजित होने वाले इन शिविरों के तहत 27 अप्रैल को पंचायत समिति बड़ीसादड़ी, 28 अप्रैल को गंगरार, 29 अप्रैल को बेगूं, 30 अप्रैल को कपासन, 1 मई को डूंगला, 2 मई को भदेसर, 4 मई को राशमी, 5 मई को भैंसरोड़गढ़ तथा 6 मई को निम्बाहेड़ा पंचायत समिति मुख्यालय पर भर्ती चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 7 एवं 8 मई को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सभी शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर, वजन 56 से 90 किलोग्राम तथा आयु 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। दसवीं उत्तीर्ण, अनुत्तीर्ण एवं स्नातक अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकेंगे।
चयनित अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट के बाद पंजीयन किया जाएगा तथा एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण उपरांत अभ्यर्थियों को औद्योगिक क्षेत्रों, मल्टीनेशनल कंपनियों, चित्तौड़गढ़ किला, कुम्भलगढ़ किला, मेट्रो, हवाई अड्डों एवं बंदरगाह क्षेत्रों में नियुक्ति दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, बीमा, वार्षिक वेतन वृद्धि, आवास एवं मैस सुविधा सहित अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे। वेतनमान 18 हजार से 35 हजार रुपये प्रतिमाह रहेगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 8619863856 पर संपर्क कर सकते हैं।