Explore

Search

April 24, 2026 9:23 pm

बड़ी खबर: बेगू-चैची रोड पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल

बेगू। बेगू-चैची रोड स्थित देवरा बावड़ी के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से पीछे से बाइक जा भिड़ी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दीपक खटीक निवासी जुनी बेगू के सीने में ट्रैक्टर से निकले टेंट के पाइप घुस गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरे घायल असलम पठान को भी गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डीवाईएसपी अंजलि सिंह मौके पर पहुंचीं और घटना की जानकारी ली। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत उप जिला चिकित्सालय बेगू पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दीपक खटीक को भीलवाड़ा रेफर किया गया।  वहीं घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर