चित्तौड़गढ़। जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं से जोड़ने और विकसित राजस्थान के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए जिला कलक्टर डॉक्टर मंजू ने जिला मुख्यालय से 4 ग्राम रथ अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ आगामी 15 दिनों तक जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में जाकर ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना और ग्रामीण विकास की योजनाओं का सीधा लाभ उन तक पहुँचाना है। इन रथों के माध्यम से कृषि, पशुपालन, चिकित्सा और शिक्षा सहित कुल 13 प्रमुख विभागों की जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक रथ रोजाना 5 से 6 ग्राम पंचायतों को कवर करेगा और हर पंचायत मुख्यालय पर कम से कम एक घंटा रुककर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, कृषि अधिकारी शंकर लाल जाट समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़