Explore

Search

April 30, 2026 8:00 pm

कार की सीक्रेट स्कीम से 10 किलो अफीम बरामद, दो गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने एक आई-20 कार की विशेष रूप से बनाई गई स्कीम से करीब 10 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी मनीष त्रिपाठी के अनुसार एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी ब्रजेश सिंह के निर्देशन में एसआई अमृत लाल के नेतृत्व में एक टीम गठित कर हाईवे पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान उदयपुर-नीमच मार्ग से आ रही एक आई-20 कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने बैरिकेड्स तोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस जाप्ते ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर कार को रोका। संदेह होने पर जब वाहन की सघन तलाशी ली गई, तो पुलिस टीम दंग रह गई। तस्करों ने कार के भीतर मादक पदार्थ छिपाने के लिए एक विशेष स्कीम बना रखी थी। तलाशी के दौरान इस गुप्त खाने से 9 प्लास्टिक की थैलियों में भरी कुल 9 किलो 999 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। पुलिस ने मौके से अवैध अफीम और तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर 55 वर्षीय नरेंद्र कुमार निवासी पीपलीयापंथ, थाना पीपलीयामंण्डी, जिला मंदसौर एमपी और 52 वर्षीय राजू पोरवाल निवासी महावीरगंज, पीपलीया मण्डी, जिला मंदसौर म.प्र. को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर