Explore

Search

April 30, 2026 7:50 pm

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल हॉकी टूर्नामेंट 2026, ग्रुप-सी में रोमांचक मुकाबले जारी

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल हॉकी टूर्नामेंट 2026 (ग्रुप ‘सी’) में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन और खेल भावना दर्शकों को आकर्षित कर रही है।
स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि अंडर-15 आयु वर्ग में खेले गए मैचों में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सैनिक स्कूल जोधपुर को 14-0 से पराजित किया। इस मैच में चित्तौड़गढ़ के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और लगातार गोल कर विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। वहीं, सैनिक स्कूल अमेठी ने सैनिक स्कूल जोधपुर को 4-0 से हराया। एक अन्य मुकाबले में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ और सैनिक स्कूल मैनपुरी के बीच खेला गया मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके अलावा, सैनिक स्कूल अमेठी और सैनिक स्कूल मंदसौर के बीच खेले गए मैच में सैनिक स्कूल मंदसौर ने 3-1 से जीत दर्ज की। अंडर-17 आयु वर्ग में भी मुकाबले काफी प्रतिस्पर्धात्मक रहे, जिसमें सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने सैनिक स्कूल अमेठी को 4-1 से हराकर अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई। टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी टीमों द्वारा उत्कृष्ट खेल भावना और कौशल का प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह बना हुआ है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर