Explore

Search

May 1, 2026 8:26 pm

भाजपा प्रभारी राधा मोहन दास का फूंका पुतला, सचिन पायलट पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल द्वारा कांग्रेस महासचिव और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसी क्रम में आज चित्तौड़गढ़ में नगर परिषद के निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा प्रभारी का पुतला फूंका। शहर के मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए कांग्रेस जनों में भाजपा के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया। कार्यकर्ताओं ने राधा मोहन दास अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके बयान को लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ बताते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक भिन्नता हो सकती है, लेकिन किसी भी नेता को अपनी वाणी का संयम नहीं खोना चाहिए। सचिन पायलट जी राजस्थान के जन-जन के नेता हैं। युवाओं और आम जनता में उनकी लोकप्रियता से बौखलाकर भाजपा प्रभारी ने यह अनर्गल टिप्पणी की है। राजस्थान की जनता मर्यादित भाषा पसंद करती है और इस अपमान का जवाब देगी।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुमंत सुवालका, जाकिर हुसैन, मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी, मंडल अध्यक्ष विनोद लढढा, निवर्तमान पार्षद गण कन्हैया लाल माली, अशोक वैष्णव, देवराज साहू, सुमित मीणा, संदीप सिंह शम्मी, राजू खटीक, अंकुश आदिवाल,राजेश चावला, महेंद्र राठौर, शैलेंद्र सिंह चुडावत एनएसयूआई प्रदेश महासचिव अल्पेश गोस्वामी, विधान सभा अध्यक्ष आदित्य चावला, नगर अध्यक्ष अमन खान, ब्लॉक अध्यक्ष जय पारिक, रोहित बोरीवाल, पूर्व अंजुमन सदर मोहम्मद हारून, अंकुश जैन ,संजय शर्मा, छवि देशबंधु, अजय गुर्जर, रफीक खान चंदेरिया, पंकज उपाध्याय, प्रदीप सेन, फिरोज खान, सद्दाम पठान सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर