










चित्तौड़गढ़। शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में बड़े ही उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को जनसेवा से जोड़ते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि गहलोत सरकार के दौरान चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, उनके कार्यकाल में चित्तौड़गढ़ को बड़ी बड़ी सौगातें मिली हैं जिससे विकास को नई दिशा मिली। पूर्व में इंदिरा रसोई का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में अन्नपूर्णा रसोई में भोजन की टिकट संख्या 100 टोकन कर दी गई थी जबकि पूर्व में अशोक गहलोत के कार्यकाल में टिकट संख्या असीमित थी जिससे कोई भूखा नहीं सोया। मौके पर संचालन कर्ताओं ने इसको लेकर अपनी पीड़ा जाहिर की तय टोकन पश्चात मजदूर बिना भोजन के चला जाता है जिसको लेकर प्रशासन को भी अवगत कराया गया था पूर्व मुख्यमंत्री ने चित्तौड़गढ़ को बड़ी बड़ी सौगातें दी है जिससे विकास को नई दिशा मिली कार्यक्रम के अंत में सभी ने अशोक गहलोत के सुखद और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की, कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में शुरू की गई योजनाओं की जमकर सराहना की जो आज भी जनता के लिए मददगार साबित हो रही हैं। प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि सेवा कार्य के क्रम में गांधीनगर स्थित गौशाला में गायों को हरा चारा एवं सब्जियां खिलाकर गौसेवा कर पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर एवं चित्तौड़गढ़ शहर एवं ग्रामीण की सभी अन्नपूर्णा रसोई में निःशुल्क भोजन व्यवस्था कर मिठाइयां बांटकर मनाया गया कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के अलावा प्रदेश नेताओं एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाए बस्सी में मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी, सावा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम जाट एवं अर्जुन रायका, घोसुंडा, में सरपंच दिनेश भोई, चंदेरिया में वरिष्ठ नेता गजानंद शर्मा एवं स्टेशन पर यूसुफ भैया एवं प्रमोद तंवर एवं अन्य पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं ने इंदिरा रसोई में निःशुल्क भोजन व्यवस्था में पहुंचकर आमजन का मुंह मीठा कराया ऋषि मंगरी गोशाला में ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गेहरूगिरी गोस्वामी एवं पदाधिकारियों ने गौसेवा की सेवा क्रम में ही निलिया महादेव स्थल पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत एवं मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी एवं पदाधिकारी वानरों को भोजन कराकर सेवा कार्य कर मनाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव दिलीप नेभनानी, वरिष्ठ नेता बालमुकुंद मालीवाल, जिला उपाध्यक्ष नगेंद्र सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मूंदड़ा, शहर संगठन महामंत्री महेश काकानी, ग्रामीण संगठन महामंत्री लादूलाल धाकड़, महावीर सिंह डेलवास, विनोद लड्डा, एससी विभाग प्रदेश महासचिव गणेशलाल जाटोलिया, जिला महामंत्री प्रमोद सिंह तंवर, जिला प्रवक्ता राजेश सोनी, एससी विभाग जिला अध्यक्ष राकेश घारू, जिला सचिव गजानंद शर्मा, जिला सचिव देवीलाल धाकड़, शहर उपाध्यक्ष कलिका जैन, शहर महामंत्री मीनाक्षी जैन, शहर महामंत्री शंभुलाल प्रजापत, नवरतन जीनगर, पूर्व पार्षद यूसुफ भैया, खिजर खान, टिंकू धामानी, गोपाल सालवी, शैलेंद्र सिंह शक्तावत, राजकुमार गुर्जर, एडवोकेट अभिषेक गर्ग, उप सरपंच हैप्पी बन्ना, यूवक कांग्रेस उपाध्यक्ष नितिन वर्मा, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह चौहान, ओबीसी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रामेश्वर माली, नवीन जैन, कमलेश पोरवाल, अनिल सैनी, शिवरतन सोनी, रमेश लड्डा, वीडी दशोरा, मनीष चांवला, शंकर सेन, माली समाज अध्यक्ष हेमराज माली, गिरिवर सिंह, बी एल घारू जिंक, राजेश कंडारा, संजय राव, शहादत हुसैन, मोहम्मद सिद्धिक, संजय जाजू, रमेश सेन, प्रदीप पुरोहित, सत्यनारायण ओझा, गौरव मेडतवाल, श्रवण सिंह भाटी, रमेश बुनकर, राजेंद्र शर्मा, अजय अजमेरा, जोधराज तनवानी, रमेश प्रजापत, जियाउल नीलगर, अनिल सैनी, सुरेश काबरा, देवराज तेली, अंबालाल जाट, हरीश बारेठ, तेजपाल कुमावत, नारायणलाल गुर्जर, किशन खटीक, अभिमन्यु बुनकर, नाथूसिंह मीणा, भवानी सिंह, प्राण कोली, गोविंद रजक, शहादत हुसैन, मोहन न्याति, मोहम्मद रईस कलक्टर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़