
चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की उपस्थिति में अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व मेवाड़ के किसान नेता उदय लाल आंजना का जन्मदिन विभिन्न सामाजिक कार्य करते हुए मनाया। जिला महामंत्री अहसान पठान बताया कि सिसोदिया द्वारा गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया एवं असाय बालकों को पैकेट वितरण करते हुए आंजना के पेत्रक गांव पहुंचकर गौशाला में गायों को चारा डाल कर एवं निंबाहड़ा पेच एरिया में पहुंचकर जिला कांग्रेस की ओर से साफा ऊपरना पहना कर स्वागत अभिनंदन किया एवं दीर्घायु की कामना की इस दौरान आजना ने कहा कि आज के दिन हम सब यही कामना करते हैं कि हमारे देश व प्रदेश में अमन शांति कायम रहे एवं देश उन्नति व तरक्की की ओर अग्रसर रहें एवं सभी साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत करें एवं आने वाले निकाय पंचायती राज एवं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस का परचम लहराएं इस दौरान जिले के सभी प्रमुख प्रमुख कांग्रेस जन व ब्लॉक अध्यक्ष नगर निकाय के प्रमुख जन पंचायत राज के जनप्रतिनिधि एवं जिला ब्लाक मंडल के पदाधिकारी गण एवं जिले के युवा महिला बुजुर्ग व संभाग स्तर के कार्यकर्तागन भी पहुंचे कार्यक्रम में जिला सचिव दिनेश गुर्जर रफीक खान मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा लक्ष्मण सिंह सांखला शिल्पन साहू nsui कार्यकारी अध्यक्ष संजय राव महावीर नागौरी कैलाश भूतड़ा अजय लोट चक्षु शर्मा अनिल सेठी गोटू अली मकसूद अली खुमेंदर गुर्जर शुभम शर्मा युवराज सिंह राजा शेख मोहसिन खान आदि सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे l
अहसान पठान महामंत्री
जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़