Explore

Search

May 11, 2026 8:50 pm

जाड़ावत बोले- डबल इंजन सरकार में विकास कार्य अटका निर्दलीय विधायक विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को पूरा करवाने में हुए फेल 

चित्तौड़गढ़। कांग्रेस सरकार में स्वीकृत अधूरे पड़े विकास कार्यों को लेकर जिला कलेक्टर महोदया को पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर बुके भेंटकर स्वागत किया। प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में स्वीकृत अधूरे विकास कार्यों को पूर्ण करवाने को लेकर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ को ज्ञापन सौंपा। 

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में पूर्ववर्ती सरकार में पारित कार्य अभी तक लंबित है जिससे आमजन को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है आप स्वयं चिकित्सा के क्षेत्र में जुड़ी रही है आपको विदित है कि चिकित्सा के क्षेत्र का पूर्ण होना कितना आवश्यकता है। उसी अनुरूप चिकित्सा, शिक्षा, व सड़क तंत्र को मजबूत करते हुए निम्न कार्य बजट व डीएमएफटी से स्वीकृत करवाये थे। अब इन कार्यों में देरी से जनता में असंतोष हो रहा है जिसमें बस्सी उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण, जिला चिकित्सालय बोजुन्दा चालु करवाना, चंदेरिया सीएससी का भवन निर्माण पूर्ण है जिसे केवल चालु करवाना, सादी स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण पूर्ण है जिसे केवल चालु करवाना, नर्सिंग कॉलेज भवन निर्माण पूर्ण जिसे केवल सुचारू करवाना, गांगाजी का खेड़ा उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण करवाना, जिला मुख्यालय स्थित सेटेलाईट हॉस्पीटल में चिकित्सकों की पूर्ति, सावा उप तहसील चालु करवाना, सावा आईटीआई भवन निर्माण पूर्ण जिसे केवल सुचारू करवाना, गेहूं खरीद की अनियमितता को दूर करते हुए उचित समयावधि करवाना, पन्नाधाय सर्किल बोजुन्दा की मरम्मत करवाना, डीएमएफटी के तहत स्वीकृत सड़कें पूर्ण करवाना, यू.पी.एस एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा कक्षों का निर्माण कार्य करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, विधानसभा चुनाव प्रभारी नगेंद्र सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी, कालूलाल जाट, महावीर सिंह डेलवास, राजदीप सिंह राणावत, अर्जुन रायका, पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कमल गुर्जर, एससी विभाग जिला अध्यक्ष राकेश घारू व शहर प्रवक्ता नवरतन जीनगर मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर