Explore

Search

May 15, 2026 6:47 pm

प्रशासन

साड़ास तौल केंद्र पर गेहूँ खरीद में फर्जीवाड़े का आरोप, किसानों का प्रदर्शन

गंगरार। गंगरार तहसील के साडास ग्राम में गेहूं खरीद प्रक्रिया में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों और काश्तकारों ने किसान जगाओ एफपीओ (FPO_Farmer Producer Organization_कृषक उत्पादक संगठन) के पदाधिकारियों पर मिलीभगत कर करोड़ों के गेहूं घोटाले का आरोप लगाते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। नाफेड द्वारा गेहूं खरीद के लिए अधिकृत किसान जगाओ एफपीओ के अध्यक्ष और सचिव पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हजारों क्विंटल गेहूं तौलने का आरोप है। आरोप है कि कई काश्तकारों की सहमति के बिना उनके खसरों को दूसरे व्यक्तियों के नाम जोड़कर गेहूं की खरीद दिखाई गई।
साडास टोल केंद्र पर रसूखदार लोगों का पंजीकरण, गेहूं का तौल और भुगतान एक ही दिन में कर दिया गया, जबकि आम किसान हफ्तों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार कुल 193 काश्तकारों से करीब 30 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई इनमें से मात्र दो दर्जन से अधिक प्रभावशाली किसानों के नाम पर ही 10 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीद की गई। कुछ मामलों में बिना किसी ऑनलाइन टोकन या पंजीकरण के ही मिलीभगत कर गेहूं खरीद कर भुगतान करने की बात भी सामने आई है। ज्ञापन में बताया गया कि खरीद केंद्र पर दलालों की सक्रियता से एक ही काश्तकार के पंजीकरण के ऑनलाइन प्रणाली में सेंध लगा कर 18-20 किसानों की जमीन को इंद्राज कर जनके नाम से गेहूं को तौल केंद्र पर बिना किसी सत्यापन के केंद्र पर गेहूं खरीद लिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस पूरे खेल में केवल एफपीओ के पदाधिकारी ही नहीं, बल्कि उच्चाधिकारियों की संलिप्तता की भी आशंका है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में पुलिस और प्रशासन को इस संबंध में अवगत कराया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। साडास तौल केंद्र और एफपीओ के रिकॉर्ड की पूरी जांच पड़ताल की जाएं। दोषी पदाधिकारियों और अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की मांग की हैं। इधर एक किसान ने साड़ास थाना पुलिस में रिपोर्ट दी हैं। वही भेरू लाल धाकड़ निवासी आकोडिया ने कहा कि वह साड़ास तौल केंद्र पर गेहूं का तौल करवाया। दो बार जाने के बाद गेहूं का तौल हुआ और कच्चा बिल दिया। वही जब वह ई-मित्र की दुकान पर चने का तौल कराने के लिए टोकन कटवाने गया तो वहां ऑनलाइन पहले से ही उसके नाम का टोकन कटा हुआ था।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर