Explore

Search

May 19, 2026 12:04 pm

प्रशासन

महंगाई का फिर झटका : 5 दिन में दूसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, नई कीमतें आज से लागू

जयपुर। आम जनता की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे से पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी कर दी है। जी हाँ, पिछले 5 दिनों के भीतर यह दूसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। आज सुबह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 1 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है। आपको बता दें कि इससे ठीक 5 दिन पहले भी दोनों ईंधनों में 3 रुपये या उससे ज्यादा की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इस बढ़ोतरी का असर राजस्थान में भी साफ देखा जा रहा है। जयपुर में पेट्रोल 94 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ा है।
अब पेट्रोल करीब 108.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.17 रुपए प्रति लीटर है।

आज ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में मामूली गिरावट देखी गई है। ब्रेंट क्रूड 2.11% की गिरावट के साथ 109.7 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.59% फिसलकर 102.7 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर