Explore

Search

July 27, 2026 5:53 pm

मोबाइल विवाद में पति-पत्नी ने विषाक्त पदार्थ, बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

चित्तौड़गढ़ के भदेसर क्षेत्र के पीपलवास गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल इस्तेमाल और आपसी शक के चलते एक युवा पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। 22 वर्षीय रामलाल भील और उसकी 20 वर्षीय पत्नी सीमा के बीच पिछले कुछ समय से मोबाइल फोन को लेकर विवाद चल रहा था। रामलाल को शक था कि उसकी पत्नी दिनभर किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात करती है। सोमवार रात को भी इसी बात पर दोनों में भारी बहस हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर दोनों ने बंद कमरे में जहर खा लिया। ​काफी देर तक बाहर न आने पर जब परिजनों ने दरवाजा खोला, तो दोनों बेहोश मिले। उन्हें तुरंत चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के त्वरित इलाज के बाद पत्नी सीमा को होश आने पर महिला वार्ड में शिफ्ट किया गया है, जबकि पति रामलाल आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टरों के अनुसार, राहत की बात यह है कि अब दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर