Explore

Search

May 24, 2026 3:21 am

प्रशासन

सेवा दिवस के रूप में मनाया जन्मदिन, पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

बेगूं। मेवाड़ के किसान केसरी नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी उदयलाल आंजना की प्रेरणा से महिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ की जिलाध्यक्ष यशोदा पुरोहित के प्रमुख आतिथ्य तथा महिला नगर कांग्रेस कमेटी बेगूं की नगर अध्यक्ष नानी बाई रेगर की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेगूं-रावतभाटा के कार्यकारी अध्यक्ष पारस जैन का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।
इस दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। साथ ही परिंडों में नियमित रूप से स्वच्छ जल एवं दाना डालने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीव-जंतुओं एवं पक्षियों के संरक्षण का संदेश देते हुए आमजन से भी गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील की। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर