
चित्तौड़गढ़। फिट इंडिया मिशन के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा रविवार प्रातः सन्डे ऑन साईकिल कार्यक्रम एवं योग गतिविधियों का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। सुभाष चौक से इंदिरा गांधी स्टेडियम तक आयोजित साइकिल रैली तथा स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस एवं नियमित व्यायाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन से ही स्वस्थ समाज एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा साइकिल रैली में सहभागिता कर फिट इंडिया मिशन का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने आमजन के साथ साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इंदिरा गांधी स्टेडियम में योग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग एवं व्यायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। साइकिल रैली के साथ-साथ योगा एवं रोप स्किपिंग जैसी विभिन्न फिटनेस गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं, खिलाड़ियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान फिट शरीर, स्वस्थ मन, स्वस्थ समाज एवं स्वस्थ भारत का संदेश दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नियमित व्यायाम एवं फिटनेस गतिविधियां व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी नागरिकों, युवाओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़