Explore

Search

May 26, 2026 2:23 am

जाशमा विद्यालय भवन जर्जर, छत की पट्टियां टूटने के चार दिन बाद पहुंचे शिक्षा अधिकारी

जाशमा। भोपालसागर क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाशमा में चार दिन पूर्व विद्यालय भवन की छत की पट्टियां टूटकर गिरने की घटना के बाद सोमवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दसोरा एवं जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा विद्यालय पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालय भवन की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
गौरतलब है कि विद्यालय में छुट्टियां होने के कारण उस समय छात्र-छात्राएं मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद ग्रामीणों एवं अभिभावकों में विद्यालय भवन की जर्जर हालत को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान अभिभावकों ने अधिकारियों के समक्ष विद्यालय भवन की मरम्मत के बजाय नया भवन बनाने की मांग रखी। अभिभावकों का कहना है कि भवन काफी पुराना एवं जर्जर हो चुका है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है।
अभिभावक दिलीप जेन ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के अन्य विद्यालयों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय का भवन भी क्षतिग्रस्त अवस्था में है, जिसकी तत्काल जांच एवं निरीक्षण कराया जाना आवश्यक है। इसको लेकर उन्होंने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से भी विद्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते जर्जर भवनों की मरम्मत अथवा नए भवन निर्माण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नवनीत अगाल मुरलीधर शर्मा सुरेश चंद्र राव दिलीप जैन राजू धोबी गोपाल प्रजापत दिनेश चंद्र आदि ग्रामीण उपस्थित थे

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर