Explore

Search

May 26, 2026 2:18 am

आमल्दा में सात दिवसीय वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान’ का आगाज जल संरक्षण कार्यों का हुआ लोकार्पण

बेगूं। उपखंड क्षेत्र के नन्दवाई के समीपवर्ती ग्राम आमल्दा में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.1 के अंतर्गत सात दिवसीय वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों का लोकार्पण कर पर्यावरण को सहेजने का कड़ा संदेश दिया गया।

वन क्षेत्र में जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार
जानकारी के अनुसार अभियान के अंतर्गत वन क्षेत्र में स्थित जल संग्रहण संरचनाओं से गाद निकालने (डिसिल्टिंग) का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी हरियालो राजस्थान पहल को गति देते हुए क्षेत्र में पौधारोपण के लिए गड्ढे खोदना,समोच्च खाइयों यानी कंटूर ट्रेंच (CCT) का निर्माण,स्टैगर्ड ट्रेंच (SGT) का निर्माण कर वर्षा जल को रोकना, अस्थायी नर्सरियों की साफ-सफाई और पौधों का उचित संरक्षण ध्यान दिया जा रहा है।
पारदर्शिता के लिए वीडियोग्राफी के निर्देश
अभियान को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए आला अधिकारियों द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत अभियान के दौरान होने वाले सभी कार्यों और गतिविधियों की हाई-रिजोल्यूशन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कार्यों की गुणवत्ता और प्रामाणिकता बनी रहे।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शुभारंभ समारोह में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल धाकड़, माधोपुर सरपंच भेरूलाल धाकड़, सुंदरलाल धाकड़, पूर्व जिला मंत्री शिवलाल धाकड़, क्षेत्रीय वन अधिकारी (रेंजर) नरेंद्र बिश्नोई, आमल्दा वनपाल विनोद कुमार खटीक, ललित सिंह, मुकेश खारोल और वेदराज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर