Explore

Search

May 27, 2026 2:42 am

प्रशासन

श्री साँवलियाजी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; एक की मौत, 30 से अधिक घायल

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़-उदयपुर सिक्स लेन नेशनल हाइवे पर स्थित बागुण्ड के पास अलसुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री साँवलियाजी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से खचाखच भरी एक निजी बस भादसोड़ा थाना क्षेत्र के बागुण्ड के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। बस में सवार श्रद्धालुओं के अनुसार ये सभी श्रद्धालु अलसुबह मेवाड़ एक्सप्रेस ट्रेन से चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन से ये सभी श्री साँवलियाजी के दर्शन के लिए एक निजी बस में सवार हुए। बताया गया कि सुबह करीब 5:30 बजे बागुण्ड और भादसोड़ा के बीच बस की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान अचानक बस के सामने कोई अज्ञात वाहन आ गया। चालक ने वाहन को बचाने के चक्कर में तेजी से ब्रेक मारे, जिससे संतुलन बिगड़ गया और बस हाइवे पर ही पलट गई। श्रद्धालुओं के मुताबिक हादसा इतना अचानक था कि बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। खिड़कियों के कांच टूट गए थे और लोग अंदर फंसे हुए थे। जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। घायलों को भादसोड़ा और मंडफिया अस्पताल ले जाया गया। घायलों में अधिकांश श्रद्धालु यूपी, दिल्ली, राजस्थान के बारां के रहने वाले हैं। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 17 गम्भीर घायलों को चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया। जहां से तीन की हालत गम्भीर होने से उदयपुर रेफर किया हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही एडीएम प्रशासन दिनेश चंद्र धाकड़, तहसीलदार जिला अस्पताल पहुंचे। एक के बाद एक 4 एम्बुलेंस में गंभीर घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। बताया गया कि कुछ घायलों का भादसोड़ा और मंडफिया अस्पताल में भी ईलाज चल रहा हैं। उधर हादसे के बाद हाइवे से बस को हटाने के लिए क्रेन मंगवाई और बस को हटाया गया हैं।

◆ ये हुए घायल

प्रारंभिक तौर पर घायलों के नाम सामने आए हैं उनमें अमित पिता ओमप्रकाश राजपूत फरीदाबाद, अक्षत जाट फरीदाबाद, गिर्राज पिता मोरपाल बावरिया निवासी बामनवास माधोपुर, कुबेरसिंह पिता मोहब्बत सिंह पुमान जगपुर, पवन पिता राधेश्याम नागर उम्र-21 निवासी निपानिया, पवन पिता राजुसेन 20 उम्र निपानिया छपरा बिहार, लखन नागर पिता राधेश्याम नागर जिला बारा, जीतु पिता कजोड़ लाल मीणा नि. बिगोद तहसील सांगोत कोटा, अर्जुन पिता संतोष मीणा छपरा जिला बारां, सुरज पिता राजेंद्र लक्षकार निवासी कोटा, सुरेंद्र पिता गुलाब चंद बुनकर चौमू, प्रिन्स पिता विनोद बुनकर निवासी चौमू जयपुर, विजय पिता गुलाब चन्द चौमू, रवि सिंह हरिसिंह निवासी नपानिया छबड़ा के रहने वाले हैं। हादसे में अन्य घायलों के नाम भी अपडेट किए जा रहे हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर