Explore

Search

June 6, 2026 2:28 am

हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा सघन वृक्षारोपण, स्वच्छ व हरित जीवन शैली से पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प

चंदेरिया स्मेल्टिंग काॅम्पलेक्स में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

चित्तौड़गढ़। चंदेरिया स्मेल्टिंग काॅम्पलेक्स में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अधिकारी चित्तौड़गढ राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आशीष बोरासी ने नीम का पौधा रोपित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा सभी को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस इंस्पायर्ड बाय नेचर फोर क्लाइमेट फोर फ्यूचर विषय के साथ मनाया जा रहा है, जो जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने एवं प्रकृति-आधारित समाधानों को अपनाने पर बल देता है। विशिष्ट अतिथि, एस.बी.यू. डायरेक्टर चंदेरिया स्मेल्टिंग काॅम्पलेक्स आलोक रंजन ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें रुककर सोचने और यह समझने का अवसर देता है कि चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स में हमारे काम करने के तरीके में सस्टेनेबिलिटी कितनी गहराई से शामिल है। इस वर्ष हमारी प्रगति लगातार और महत्वपूर्ण रही है। नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने से लेकर संचालन में इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करने तक, सीएससी उत्सर्जन घटाने के लिए स्पष्ट कदम उठा रहा है और अपने नेट जीरो लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। चंदेरिया में जल प्रबंधन एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बना हुआ है। उन्नत उपचार और पुनः उपयोग प्रणालियों के माध्यम से हम ताजे पानी पर अपनी निर्भरता लगातार कम कर रहे हैं, साथ ही कार्यक्षमता भी बढ़ा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में किले और नदी सफाई अभियानों में मिली उत्साहजनक भागीदारी बेहद प्रेरणादायक रही है। यह बताती है कि जब सततता केवल सोच तक सीमित न रहकर सामूहिक प्रयास बन जाती है, तो इसका प्रभाव और अधिक मजबूत होता है।

सह महाप्रबंधक,पर्यावरण मनीषा भाटी ने जानकारी दी कि इस अवसर पर परिसर में लगभग 2000 पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने बताया कि वृक्षों की सघनता बढ़ाने हेतु चरणबद्ध योजना तैयार की गई है, जिसके अंतर्गत विभिन्न चरणों में पौधारोपण किया जाएगा। कार्यक्रम में फैक्ट्री मैनेजर पुष्पेंद्र मीना, के. महेश कन्नन, रिपन घोष, पवन बहेती, ममता शर्मा, यूनियन पदाधिकारी रणजीत सिंह भाटी, एस.के. मोड, जी.एन.एस. चैहान सहित अन्य अधिकारी एवं बिजनेस पार्टनर्स ने भी सक्रिय भागीदारी की। पर्यावरण विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने यह संकल्प लिया कि वे प्रकृति संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने हेतु निरंतर और प्रभावी प्रयास करते रहेंगे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर