Explore

Search

September 22, 2026 7:13 pm

जयसिंहपुरा में अवैध बजरी के स्टॉक पकड़े, करीब 180 टन बजरी जब्त कर तीन पर मामला दर्ज

बेगूं। अवैध खनन और बजरी माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस, माइनिंग (खनिज) और रेवेन्यू (राजस्व) विभाग ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। जयसिंहपुरा क्षेत्र में प्रशासन की टीम ने अचानक दबिश देकर अवैध रूप से डंप की गई बजरी के बड़े स्टॉक पकड़े हैं। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में अवैध बजरी के भंडारण की पुख्ता सूचना मिलने के बाद तहसीलदार गोपाल जीनगर, खनिज विभाग के अधिकारी अवधेश कुमार सहित राजस्व, खनिज और  बेगूं थाने से पुलिस जाब्ता शामिल था। पूरी टीम ने रायता जयसिंहपुरा में चिन्हित स्थानों पर छापा मारा। अधिकारियों द्वारा मौके पर की गई सघन जांच के दौरान अवैध रूप से संग्रहित रेत का बहुत बड़ा भंडार मिला। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध स्टॉक से कुल 180 टन अवैध बजरी  को अपने कब्जे में ले लिया। इस अवैध कारोबार के सिलसिले में पुलिस ने रायता निवासी नंदलाल पुत्र पन्ना लाल धाकड़, जयसिंहपुरा निवासी दिनेश पुत्र भेरूलाल वैष्णव और महेन्द्र सिंह पुत्र चाँद सिंह तीनों के विरुद्ध पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर