Explore

Search

September 22, 2026 4:25 pm

पारसोली थाना पुलिस ने पकड़े बजरी के 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 चालक गिरफ्तार

बेगूं। पारसोली थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 25 टन अवैध बजरी का परिवहन कर रहे 5 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर उनके चालकों को गिरफ्तार किया है। पारसोली थाना सर्किल में शुक्रवार को सुखपुरा से देवलच्छ की तरफ आने वाले रास्ते पर देवलच्छ गांव के पास में ट्रेक्टर स्वराज 735 बिना नम्बरी चालक प्रेमचन्द पिता  मांगीलाल जाति ओड उम्र 35 साल निवासी चॉदगढ थाना बडलियास जिला भीलवाडा,ट्रेक्टर पॉवर टेर्क बिना नम्बरी चालक नाम महेन्द्र पिता शयामलाल जाति रेगर उम्र 27 साल निवासी आकोला थाना बडलियास जिला भीलवाडा,ट्रेक्टर स्वराज 735 बिना नम्बरी चालक नाम सावरमल पिता शंकरलाल जाति बैरवा उम्र 26 साल निवासी चॉदगढ थाना बडलियास जिला भीलवाडा, ट्रेक्टर स्वराज 735 बिना नम्बरी चालक  शम्भू पिता रामकरण जाति कालबेलीया उम्र 25 साल निवासी बडी कुण्डीया थाना रायला जिला भीलवाडा, ट्रेक्टर स्वराज 735 बिना नम्बरी चालक नाम  दिनेश पिता जगदीश जाट निवासी चॉदगढ थाना बडलियास जिला भीलवाडा द्वारा खनिज बजरी की चोरी कर बिना अनुज्ञापत्र या रॉयल्टी रसीद, ई-रवाना के कब्जे में रखना एवं परिवहन करना पाया जाने से मौका कार्यवाही की जाकर थाने पर पहुंच प्रकरण दर्ज किया गया।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर