Explore

Search

June 18, 2026 1:42 am

जिले में 296 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं, योजनाओं का लाभ एवं समस्याओं के त्वरित समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर द्वारा जारी उपखण्डवार शिविर कैलेंडर के अनुसार जिले के विभिन्न पंचायत मुख्यालयों पर 18 जून से 15 जुलाई 2026 तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलक्टर ने बताया कि शिविरों में राजस्व, पंचायती राज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन, जलदाय, विद्युत, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 18 जून 2026 सावा, नगरी, पारसोली, सुवाणिया, उण्डवा, दामाखेड़ा, टाई, उंखलिया, बारू, देवपुरा, लक्ष्मीपुरा एवं लोठियाना सहित 12 पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।

19 जून 2026 ओछड़ी, सोनगर, बोलो का सांवता, बिछोर, खेडी, बांगेड़ाघाटा, बडावली, नन्नाणा, करजाली, आरणी, जवाहरनगर, अमीरामा, ईडरा एवं मण्डफिया सहित 14 पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।

22 जून 2026 साड़ास, छापरी, उसरोल, सिंहाना, माधोपुर, नंदवाई, मरजीवी, कोटड़ीकलां, बस्सी, पिण्ड, मंगलवाड़, अरनियापंथ एवं घोसुण्डी सहित 13 पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।

23 जून 2026 सोमरवालों का खेड़ा, चिकारड़ा, सेमलिया-पीला खेड़ा, निम्बोदा, मैलाना, नपावली, नपानिया, बूढ़, करूकड़ा, फलासिया, मेघपुरा, राजपुरा, कीरतपुरा, शंभुपुरा एवं बस्सी सहित 15 पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।

24 जून 2026 तुम्बड़िया, भट्टोका, बामनिया, भूपालसागर, सांखली, जयनगर, मण्डेसरा, लसड़ावन, बड़ोली माधोसिंह, भालुण्डी, खरदेवला, बड़वाई एवं सामरी पाल सहित 13 पंचायतों में शिविर होंगे।
25 जून 2026 सुवाणिया, पाण्डोली स्टेशन, मण्डावरी, दौलतपुरा, अरनियाजोशी, अरनोदा, कांकरवा, पावली, कुशलगढ़, भाणुजा, नौगांवा, उदपुरा एवं सादी सहित 13 पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।

29 जून 2026 बनाकियां कलां, भावलिया, सतखंडा, लालास, ऊंचा, धामंचा, लुहारिया, खेरमालिया एवं फलोदड़ा सहित 11 पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।

30 जून 2026 चिकसी, अभयपुर, जोजरों का खेड़ा, कारूंडा, फलवा, लांगच, पटोलिया, डिण्डोली, रायपुरिया, बरखेड़ा, सुखवाड़ा, कुंथना, आरसीखेड़ा एवं आलोद सहित 14 पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।

1 जुलाई 2026 सहनवा, नेतावलगढ़ पाछली, बड़ोलीघाटा, फाचर अहीरान, मण्डफिया, हिंगोरिया, पारी, आसावरा, बागुण्डा, सांगरिया, बिनायका, रेवाड़ा, चेंची, रेनखेड़ा एवं संगेसरा सहित 15 पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।

2 जुलाई 2026 सेमलिया, अमरपुरा, बोरदा, देवरी, विजयपुर, आजोलियों का खेड़ा, बूल, अडाना, दोवनी, बबराणा, भालोटा की खेड़ी, मेघनिवास, रायता एवं शादी सहित 14 पंचायतों में शिविर होंगे।

3 जुलाई 2026 आवंलहेड़ा, खातीखेड़ा, मण्डलाचारण, मिण्डाना, नेगड़िया, नंगावली, चेनपुरिया, एकलिंगपुरा, आकोलाकलां, लेसवा, भगवानपुरा, निकुंभ एवं डेलवास सहित 14 पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।

4 जुलाई 2026 हथियाना ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किया जाएगा। 6 जुलाई 2026 घोसुण्डा, केलझर, सोनियाणा, रोलिया, भूपालनगर, सोमी, ठुकराई, धावदकलां, जालखेड़ा, कनेरा, भाटोली ब्राह्मणान, करसाना सहित 12 पंचायतों में शिविर होंगे।

7 जुलाई 2026 सतपुड़ा, रोलाहेड़ा, गोवलिया, रूपाखेड़ी, निलोद, हरनाथपुरा, सवड़दा, बड़ोदिया, जलिया, बांगरेड़ामामादेव, भदेसर, बानसेन, बड़वल, बोहेड़ा, नाड़ाखेड़ा सहित 15 पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।

8 जुलाई 2026 नेतावल महाराज, नारेला, चौगावड़ी, बालारड़ा, चौरकड़ी, धीरजी का खेड़ा, पीपलवास, बिलोट, भाटोली गुजरान, मरमी, अनोपपुरा, झरझनी, गुढाखेड़ा एवं पुनावली सहित 14 पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।

9 जुलाई 2026 तुम्बड़िया, बड़ोदिया, कांटी, तुरकियाखुर्द, मूरला, उपरेड़ा, डोराई, भैंसरोड़गढ़, सणिता, केली, पारसोली एवं मोरवन सहित 12 पंचायतों में शिविर होंगे। 10 जुलाई 2026 ओडूंद, आंवलहेड़ा, पुठोली, चाकुड़ा, कानडखेड़ा, बावलास, सामरिया, तम्बोलिया, सरसी, नाहरगढ़, कंथारिया, कचुमरा, जरखाना एवं पीराना सहित 14 पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।
11 जुलाई 2026 सिंहपुर ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किया जाएगा।

13 जुलाई 2026 कश्मोर, मानपुरा, सादी, धमाणा, ताणा, रूद, दुगार, गोपालपुरा, बिनोता, पायरी एवं भाटोली बागरियान सहित 11 पंचायतों में शिविर होंगे।
14 जुलाई 2026 धनेतकलां, सेमलपुरा, भीमगढ़, जाडाना, सुदरी, मुंगाना, गुंदली, बोराव, गोविंदपुरा, मांगरोल, कन्नौज, रेवलियाकलां, महुड़ा एवं रावतपुरा सहित 14 पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।

15 जुलाई 2026 पाण्डोली, गंगरार, राशमी, खेरपुरा, धांगड़मऊकलां, श्रीपुरा, बाड़ी, करेडिया, भादसोड़ा, केवलपुरा, मुंझवा एवं डूंगला सहित 13 पंचायतों में अंतिम चरण के शिविर आयोजित होंगे।

जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें तथा अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत करें।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर