Explore

Search

June 23, 2026 2:32 am

अवैध एमडीएमए पाउडर सहित दो तस्कर गिरफ्तार,9 मॉडिफाइड मोटरसाइकिलें जब्त

चितौड़गढ़। मंगलवाड़ थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयो के दौरान  एक ओर अवैध मादक पदार्थ 19 ग्राम एमडीएमए पाउडर सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल जब्त की, वहीं दूसरी ओर वाहनों की संरचना में अवैध परिवर्तन एवं अनाधिकृत लेखन पाए जाने पर 9 मोटरसाइकिलों को धारा 38 पुलिस एक्ट के तहत जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि एएसपी मुकुल शर्मा आरपीएस के निर्देशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

प्रथम कार्यवाही

22 जून 2026 को थाना मंगलवाड पुलिस द्वारा चित्तौड़गढ़-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से छापरी गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। चालक द्वारा पुलिस नाकाबंदी देखकर भागने का प्रयास किया गया, जिसे रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी रामचन्द्र पिता नारायणलाल गाडरी निवासी भगीमों का खेड़ा थाना भीण्डर जिला उदयपुर एवं शम्भुलाल पिता गंगाराम गुर्जर निवासी नेगड़िया थाना मंगलवाड जिला चित्तौड़गढ़ के कब्जे से 19 ग्राम अवैध मिथाइलीनडाइऑक्सी मेथाम्फेटामाइन (एमडीएमए) बरामद हुई। मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया।


द्वितीय कार्यवाही

यातायात एवं सड़क सुरक्षा अभियान के तहत  वाहनों की जांच के दौरान वाहनों की संरचना में अवैध परिवर्तन, अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन पाए जाने पर 9 मोटरसाइकिलों को धारा 38 पुलिस एक्ट के तहत जब्त किया गया। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट, हूटर, काली फिल्म तथा अनाधिकृत शब्द एवं चिन्हों का उपयोग न करें।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर