Explore

Search

June 25, 2026 1:54 am

छात्रों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, सुरक्षा मानकों में खामियों पर कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सीज

चित्तौड़गढ़। दिल्ली और लखनऊ में कोचिंग संस्थानों में हुए हादसों के बाद अब चित्तौड़गढ़ प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। शहर में संचालित कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की जांच के दौरान गंभीर खामियां मिलने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कोचिंग सेंटर और एक लाइब्रेरी को सीज कर दिया है। हाल ही में लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग में कई छात्रों की जान चली गई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद चित्तौड़गढ़ प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। नगर परिषद, राजस्व विभाग और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान टीम कुंभानगर क्षेत्र में स्थित द्रोणाचार्य कोचिंग सेंटर और एयू बैंक के बेसमेंट में संचालित एक लाइब्रेरी पहुंची। यहां निरीक्षण के दौरान आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए गए। इतना ही नहीं, दोनों संस्थानों के पास अनिवार्य फायर एनओसी भी उपलब्ध नहीं थी। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए नगर परिषद ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों संस्थानों को नोटिस जारी किया और परिसर के बाहर सीज की कार्रवाई कर ताला जड़ दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का साफ कहना है कि छात्रों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलेगी, उनके खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आने वाले दिनों में शहर के अन्य कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की भी जांच की जाएगी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर